मंडला की आग बुझाने जबलपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड

जबलपुर: मंडला जिले के मनेरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर फैक्टरी में शुक्रवार की शाम लगभग 8.30 बजे लगी आग पर काबू पाया जा चुका है। सूचना मिलते ही मंडला जिले के निवास से तथा जबलपुर जिले की नगर बरेला से भी फायर ब्रिगेड को भेजा गया था।

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के रीजनल डायरेक्टर अनिल राठौर ने बताया कि आग लगने की घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। जिस टायर फेक्ट्री में आग लगी थी वह इंडियन ऑयल कारपोरेशन के डिपो से लगभग 700 मीटर दूरी पर स्थित है।

Next Post

30 साल से सेवा दे रहे शिक्षकों से टीईटी की मांग पर आक्रोश

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर ने शिक्षकों से शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के आदेश के विरोध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य मामले के निर्णय की आड़ में लोक शिक्षण संचालक भोपाल द्वारा जारी […]

You May Like