ग्वालियर: ग्वालियर में कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं एमएसपी भुगतान, खाद, बिजली-पानी को लेकर नेशनल हाईवे-44 (निरावली चौराहा/रायरू क्षेत्र) पर चक्का जाम किया। कांग्रेस नेता प्रवीण पाठक, पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे और अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत हाईवे जाम किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था, एमएसपी भुगतान में देरी और खाद-बिजली की किल्लत को लेकर किसानों ने ग्वालियर में निरावली चौराहा और रायरू क्षेत्र जाम कर दिया। हाईवे पर जाम से लंबा ट्रैफिक जहां की तहां रुक गया। प्रशासन ने डायवर्जन व्यवस्था लागू की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय विरोध के तहत यह कदम उठाया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश में चल रहे कांग्रेस के राज्यव्यापी ‘महा चक्का जाम’ आंदोलन का हिस्सा था।
