आग से दिव्यांग दंपत्ति की गृहस्थी खाक

किसी तरह जान बचाकर घर से निकला
सतना :रविवार तडक़े घर में अचानक भडक़ी आग के चलते दिव्यांग दंपत्ति की गृहस्थी जलकर खाक हो गई. यह तो गनीमत रही कि आग लगने का एहसास होने पर दिव्यांग घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने ममें सपफल हो गया. घटना की जाानकारी मिलने पर हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिण्डरा के अंतर्गत बरहा मवान गांव में जीवन लाल मवासी पिता स्व. बादे उम्र 35 वर्ष का घर मौजूद था.

इस घर में जीवन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गुजर बसर करते हुए किसी तरह गृहस्थी का सामान बटोरा था. जीवन लाल और उसकी पत्नी दोनों आंखों से दिव्यांग हैं. कुछ दिन पहले ही जीवन की पपत्नी अपने बच्चों के साथा माएके चली गई थी. जिसके चलते उक्त घर ममें जीवन अकेला था. बताया गया कि रविवार तडक़े लगभग 3-4 बजे जीवन के घर में अचानक आग भडक़ गई. घर के अंदर सो रहे जीवन को जैसे ही आग लगने का एहसास हुआ उसकी नींद खुल गई.

जिसके चलते वह अपनी जान बचाकर किसी तररह घर से बाहर निकलने ममें सफल हो गया. जिसके बाद जीवन ने गुहार लगाते हुए ग्रामीणों को बुला लिया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उपलब्ध संसाधनों के जरिए आग बुुझाने का प्रयास किया. लेकिन जजब तक आग को नियंत्रित किया जाता तब तक समूची गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी. आग लगने से घर में रखा अनाज व कपड़े सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. इतना ही नहीं बल्कि घर के ऊपर की छप्पर भी जल कर नष्ट हो गई. घटना की जानकारी होने पर हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का आंकलन किया.

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत

Mon Jun 9 , 2025
सतना: मैहर के सरला नगर रोड पर रविवार की रात हुए भीषण सडक़ हादसे में जहां बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई वहीं चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना बाइक को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के कारण हुई. पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के बारे में […]

You May Like