नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश की आर्थिक स्थिति मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने के लिए अब दूसरी पीढ़ी के आर्थिक सुधार लाने की आवश्यकता है।
श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि जुलाई 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक आर्थिक उदारीकरण सुधार शुरु हुए थे जिसने भारत की दिशा बदल दी थी। उन्होंने कहा कि इन सुधारों ने देश की आर्थिक क्षमता को नई गति दी, मध्यम वर्ग को मजबूत किया और करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा किए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब नई पीढ़ी के आर्थिक सुधारों की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी को विकास का लाभ मिले और गरीबों तथा समाज के सबसे कमजोर वर्गों का विकास संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जो परिवर्तनकारी विरासत देश को दी थी उस पर देश को गर्व है।
