शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा चौराहा पर एक पान की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार कैलाश चंद्र जैन ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जैन की पान की दुकान वनस्थली होटल के सामने है। रात करीब 9 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। आज सुबह लगभग जब वे दुकान पर पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ मिला।
दुकान के अंदर से करीब 50 पैकेट सिगरेट, विमल, रजनीगंधा, तुलसी, तानसेन, सिग्नेचर सहित विभिन्न पान मसालों के पैकेट, अगरबत्ती, विंडल और रायश्री पान मसाला समेत अन्य सामान गायब था। चोर दुकान से हजारों रुपए नकद और करीब 2 हजार रुपए के सिक्के भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
