श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय गणित दिवस का समापन

सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सीहोर द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस का समापन किया गया. अप्लाइड साइंस विभाग द्वारा भारतीय गणितज्ञों के आधुनिक युग में योगदान विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें गणितीय पोस्टर निर्माण, गणित क्विज एवं पजल/ब्रेन टीजर प्रतियोगिता का संचालन किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रिचा गुप्ता, उपस्थित रहीं. उन्होंने छात्रों को प्रेरणादायक व्याख्यान दिया. कुलपति प्रो. डॉ. मुकेश तिवारी ने कहा आज के डिजिटल और तकनीकी युग में गणित की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर, डॉ. मोहित गंगवार आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धीरज शिंदे एवं श्री सुमित राठौर एवं सह संयोजक डॉ रणजीत कुमार पूसे , डॉ गीता खूबचंदानी, देवेंद्र पटले एवं अंकित नवगीत जोशी रहे.

 

Next Post

हसीन शिवानी बने किसान कांग्रेस कमेटी रन्नौद के ब्लॉक अध्यक्ष

Sat Dec 27 , 2025
शिवपुरी: जिले के रन्नौद नगर में मोहम्मद हसीन को किसान कांग्रेस कमेटी, रन्नौद का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। शिवपुरी जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरूषोतम रावत ने अपनी कार्यकारणी घोषित करते हुए जिले भर में ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए हैं जिनमें रन्नौद से हसीन शिवानी को […]

You May Like