सीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

भैंसदेही। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कुकरू प्रवास को लेकर राजनीति उस समय गर्मा गयी जब क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रानू ठाकुर और आदिवासी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हैलीपेड पर नारेबाजी करते हुऐ निकले ही थे, कि बीच रास्ते में पुलिस बल ने पहुंचकर सभी कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठा दिया। जिससे वे हैलीपेड तक नहीं पहुंच पाए , जबकि मुख्यमंत्री यादव से इस बाबत मुलाकात के लिये ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर विधिवत समय भी मांगा था बावजूद उसके कांग्रेसियों को हिरासत में लिये जाने का विरोध शुरू हो गया है।

Next Post

चेंबर चुनाव: 300 से अधिक परचे भरे

Sat Jun 27 , 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंण्डस्ट्रीज के चुनावों में आज से नामांकन परचों के भरने का काम शुरू हो गया। आज चेंबर में विभिन्न पदो के प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों व प्रस्तावकों के साथ उपस्थित होकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन सेट दाखिल किये। निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय […]

You May Like