
जबलपुर। शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर परेड का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में किया गया।
परेड पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियो को पुरूस्कृत किया गया। पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ आपको क्वाटरगार्ड में क्वाटर गार्ड कमाण्डर सूबेदार मनीष नावेरिया एवं कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गयी। सलामी उपरांत पुलिस लाईन की स्टोर शाखा, आर्मोरी शाखा एवं वाहन शाखा, रोजनामचा कक्ष, आदि का निरीक्षण किया गया, पुलिस लाईन में संचालित की जा रही जन कल्याणकारी गतिविधियों के तहत चलाये जा रहे लर्निंग सैंटर, सी.पी.सी. कैन्टीन, बैडमिंटन हॉल, जिम के सम्बंध में जानकारी लेते हुये चर्चा की गयी।
