पूर्व महापौर पर काउंटर केस दर्ज, आरक्षक निलंबित 

जबलपुर। बल्देवबाग चौराहे पर चैकिंग के दौरान गुरूवार को पूर्व महापौर, भाजपा नेता समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मचे बवाल मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर लिया है। पूर्व महापौर पर आरक्षक ने वायरलेस सैट से वार किया था। सिपाही ने धमकाया था जबकि समर्थकों ने एएसआई की वर्दी फाड़ी और उसकी पिटाई की थी। आरक्षक कृष्ण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विदित हो कि बीती रात माहिला मार्केट के पास ,बल्देवबाग चौराहे पर उपनिरीक्षक सालिगराम मार्को, आरक्षक कृष्ण कुमार सिंह, आरक्षक दीपक डेहरिया,आरक्षक अनूप वाहन चेकिंग ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान वहां से भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष और पूर्व महापौर प्रभात साहू टूव्हीलर से गुजरे जिन्हें रोक लिया गया। जिसके बाद अभद्रता, तनातनी और धक्कामुक्की के साथ मारपीट हुई। जानकारी लगते ही सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पाण्डे समेत बड़ी संख्या मेें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए थे। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर हंगामा मचाया था।

Next Post

एनसीसी ओटीए में हुई पिपिंग सेरेमनी, 112 प्रशिक्षणार्थियों को मिली रैंक

Fri Sep 19 , 2025
ग्वालियर। एनसीसी ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी) परिसर में शुक्रवार को पिपिंग सेरेमनी आयोजित हुई। सेरेमनी में पहले प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दीक्षांत परेड की गई। दीक्षांत परेड के उपरांत मुख्य अतिथि के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ एनसीसी परिसर पहुंचे और 112 प्रशिक्षणार्थियों को बर्थडे पिपिंग सेरेमनी पर रैंक प्रदान की। […]

You May Like