सतना: पिछले 3 महीने से भुगतान नहीं होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति काफी नाजुक हो चुकी है। जिसे देखते हु आशाओं ने कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस को सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की माँग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान समस्या रखते हुए बताया विगत 3 माह से आशा उषा का भुगतान न होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं को आर्थिक स्थिति बहुत ही नाजुक हो चुकी है जो कि अपना परिवार को संचालन करने में आर्थिक स्थिति से जूझना पड रहा है.
अपने परिवार को खाना भी नही लिख्म पा रही है और कुछ बहने ऐसी भी है जिसमें पूरे परिवार की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता के ही कंधो पर है क्योंकि विधवा और परित्यक्ता होने के कारण सारे परिवार की जिम्मेदारी है उनको अपना परिवार चलाने में बहुत अधिक कठिनाईया उत्पन्न हो रही है थोडे पैसे में कार्य करने वाली आशाओं को 3 माह से भुगतान नहीं हो रहा है इस संबंध में 19 और 26 मई को भी आवेदन दिया था लेकिन कार्यवाही नही हुई।
