भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान के तहत प्रदेश में 299 से ज्यादा स्थानों पर रक्तदान कार्यक्रम होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों को समय पर मेडिकल मदद और जीवन बचाने में सहायता मिलती है।
सीएम मोहन ने बताया कि प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा ऐसे हितग्राहियों को निःशुल्क पट्टा देने का अभियान शुरू किया जाएगा, जिनके पास ग्रामीण क्षेत्रों में मकान, बाड़ा या भूमि है। इसके साथ ही उन्होंने उज्जैन और प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते दायरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
