मोदी ने कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “हमारे प्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उन्हें एक प्रेरक दूरदर्शी, उत्कृष्ट वैज्ञानिक, मार्गदर्शक और एक महान देशभक्त के रूप में याद किया जाता है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। उनके विचार भारत के युवाओं को एक विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।”

Next Post

पंजाब में अत्याधुनिक हथियार, ड्रग मनी जब्त, पांच गिरफ्तार

Sun Jul 27 , 2025
अमृतसर, 27 जुलाई (वार्ता) पंजाब में एक बड़ी आतंकी साज़िश को नाकाम करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित संचालकों द्वारा संचालित एक बड़े सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि एक […]

You May Like