81.3 लाख की लूट, लुटेरे पुलिस गिरफ्त से दूर

जबलपुर। खजरी खिरिया बाइपास के पास सराफा कारोबारियों से 81.3 लाख रुपए की लूट करने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर है। हालांकि पुलिस का दावा है कि अहम क्लू मिले है जिस पर जांच पड़ताल चल रही है जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जायेेगा।

पुलिस से मिली अनुसार,नुनहाई निवासी सराफा कारोबारी दीपक जैन अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड एम8311 से साथी आकाश सोनी के साथ कटनी गए थे वहां से वे बीती रात लौट रहे थे । खजरी खिरिया बाईपास के पास दोनों कार रोकर उतरे थे । इसी दौरान दो गाडिय़ों से लुटेरे पहुंचे और बदमाश ने चाकू दिखाकर डरा धमकाकर कार की चाबी ली और कार लेकर फरार हो गए ं कार सहित कुल मशरूका की कीमत करीब 81 लाख 37 हजार रुपये का है। कार में 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 5 लाख नकद थे। इसके अलावा कच्चा सोना, भी रखा रखा हुआ था। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले थे लेकिन तब तक पुलिस को सूचना मिल गई थी और कंट्रोल की सूचना पर पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। इस दौरान आरोपी कटंगी बाइपास पर जेवरात और रुपयों से भरी कार छोडक़र फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है ।

Next Post

होटलों पर बदमाशों का उपद्रव, तोडफ़ोड़, कर्मचारी पर चाकू अड़ाकर मांगी हफ्ता वसूली

Thu Oct 29 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत रतन नगर में बदमाशों ने दो होटलों को निशाना बनाते हुए जमकर तोडफ़ोड़ की और एक कर्मचारी की जान लेने की धमकी देकर चाकू अड़ाकर हफ्ता वसूली की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कमलेश्वर […]

You May Like