लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द

लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द

नयी दिल्ली/लन्दन, 21 मार्च (वार्ता) एयर इंडिया ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण वहां के लिये शुक्रवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी।

एयर इंडिया ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।

एयर इंडिया ने बयान में कहा,“ लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण वहां शुक्रवार (21 मार्च) 23:59 बजे तक आने जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गयीं हैं।”

एयर लाइन ने ग्राहकों की सहायता के लिये एक ग्राहक सेवा नंबर(+911169329333/+91116329999/+442037572760 ) भी जारी किया है।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Fri Mar 21 , 2025
नई दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like