सैनिक स्कूल रीवा में गौरव और प्रेरणा का संगम: अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल

रीवा। सैनिक स्कूल में विद्यालय के पुराछात्र, लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. पारनाईक एवं अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल का आगमन हुआ. विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने के साथ पुरानी यादो को ताजा किया. विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के. टी. पारनाईक ने सर्वप्रथम सैनवा स्मारकपर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके उपरांत उन्होंने सम्पूर्ण विद्यालय परिसर का सुविस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया. तत्पश्चात चाणक्य हॉल में आयोजित प्रस्तुति सत्र में कर्नल अविनाश रावल, प्राचार्य, सैनिक स्कूल रीवा द्वारा विद्यालय की विविध गतिविधियों, प्रगतिशील परियोजनाओं तथा प्रमुख उपलब्धियों के विस्तृत विवरण से मुख्य अतिथि को अवगत कराया गया.

मुख्य अतिथि ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति तथा उत्कृष्टता के सर्वोच्च मानकों को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया. उन्होंने भविष्य की चुनौतियों का सामना साहस, दृढ़ संकल्प और दक्षता के साथ करने हेतु कैडेट्स को प्रेरित किया. उनके संबोधन के पश्चात आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में कैडेट्स ने गहन रुचि के साथ प्रश्न प्रस्तुत किए, जिनका मुख्य अतिथि ने विस्तृत एवं सारगर्भित उत्तर प्रदान किया. यह सत्र कैडेट्स के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, प्रबोधक तथा उपयोगी सिद्ध हुआ. इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की हिंदी पत्रिका का विमोचन किया गया. कार्यक्रम के समापन चरण में प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ सभा का गरिमापूर्ण समापन हुआ. इस अवसर पर श्रीमती नेहा रावल, स्क्वाड्रन लीडर त्रिलोक कुमार उपप्राचार्य सम्मानित अतिथिगण पुरा छात्र, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनघापार नाईक, प्रथम महिला, अरुणाचल प्रदेश, उपस्थित रही.

Next Post

सिंगाजी प्लांट में सीमेंट की फैक्ट्री लगेगी, एमओयू पर हस्ताक्षर

Thu Dec 4 , 2025
राजेंद्र पाराशर/ओम प्रकाश कोचर खंडवा। सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में अब सीमेंट फैक्ट्री लगने जा रही है। इसका एमओयू भी हो गया है। प्लांट से जो राखड़ निकलती है, वह इसी स्थान पर उपयोग में आ जाएगी। डंपरों से होने वाली सड़क दुर्घटनाएं भी रूकेंगी। ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बचाने के […]

You May Like