पैरा एथलीट सुमित अंतिल और महेंद्र गुर्जर ने भाला फेंक स्पर्धा में जीते स्वर्ण पदक

नॉटविल (स्विट्जरलैंड) (वार्ता) भारतीय पैरा एथलीट सुमित अंतिल और महेंद्र गुर्जर ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धाओं की दो श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैरालिंपिक में दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल ने नॉटविल वर्ल्ड पैराएथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में पुरुष एफ 64 श्रेणी में 72.35 मीटर भाला फेंक कर में शीर्ष स्थान हासिल किया।

महेन्द्र गुर्जर ने एफ 42 वर्ग में 61.17 मीटर भाला फेंक कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ स्वर्ण पदक जीता है| उन्होंने शुरुआती दो प्रयास 56.11 और 55.51 मीटर भाला फेंका।

उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड के नॉटविल में 23 से 26 मई तक विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 का आयोजन किया गया था।

Next Post

पंत पर विराट और जितेश का बल्ला रहा भारी, आरसीबी क्वालीफायर वन में भिड़ेगी पंजाब से

Wed May 28 , 2025
लखनऊ (वार्ता) रिषभ पंत (118 नाबाद) के शानदार शतक पर विराट कोहली (54) और कप्तान जितेश शर्मा (नाबाद 85) के अर्धशतक भारी पड़ गये जिसके कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को आसानी से छह विकेट […]

You May Like