रुपया नौ पैसे मजबूत

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को नौ पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.38 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा एक पैसे चढ़कर 95.47 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये की शुरुआत 20 पैसे की बढ़त में 95.27 रुपये प्रति डॉलर पर हुई और यह पूरे दिन हरे निशान में रहा। बीच कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 95.23 रुपये प्रति डॉलर और निचला स्तर 95.42 रुपये प्रति डॉलर दर्ज किया गया। अंत में यह 95.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 18.49 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। इससे रुपये में तेजी देखी गयी। हालांकि कच्चे तेल में हल्की तेजी ने रुपये पर दबाव बनाया और उसकी बढ़त को सीमित रखा।

लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 0.2 प्रतिशत चढ़कर 76.5 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।

Next Post

अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न, 585 में सेे 548 अधिवक्ताओं ने अपने मत का किया प्रयोग

Fri Jul 10 , 2026
दमोह। जिला न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई है,जो शाम पांच बजे तक चलनी है. चार पदों के लिए 585 अधिवक्ता मतदाताओं में से 548 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदाता […]

You May Like

मनोरंजन