अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न, 585 में सेे 548 अधिवक्ताओं ने अपने मत का किया प्रयोग

दमोह। जिला न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई है,जो शाम पांच बजे तक चलनी है. चार पदों के लिए 585 अधिवक्ता मतदाताओं में से 548 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदाता अपने मतदान के लिए न्यायालय परिसर में पहुंच चुके थे और एक-एक कर सभी अधिवक्ताओं के द्वारा अपने मत का उपयोग किया गया. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने बताया की 2026-28 में 2 वर्ष की अवधि के लिए जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें 585 अधिवक्ता मतदाताओं को अपने मत का उपयोग करना था। चार पदों के लिए यह निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी चरणजीत सिंह वाधवा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और जूनियर कार्यकारिणी के पद हैं.सुबह 10 से शाम 5 बजे तक यह निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान का लाइव प्रसारण अधिवक्ता संघ के हाल में भी दिखाया गया और पूरी पारदर्शिता के साथ यह निर्वाचन संपन्न हुआ।आज शनिवार सुबह 11 से मतगणना शुरू होगी और संभवत 3 बजे तक मतदान के परिणाम भी सबके सामने आ जाएंगे.उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे तक करीब 260 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया है.इस मतदान में अध्यक्ष पद के लिए मुकेश पांडे, सुरेश खत्री और रविकांत ठाकुर चुनावी मैदान में है. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल खरे, दीपा मिश्रा, राजीव सिंह ठाकुर शामिल है.सचिव पद के लिए बसंत खरे और हेमंत पाठक है जबकि जूनियर कार्यकारिणी के लिए अभिजीत सिंह ठाकुर,आदर्श मिश्रा और विनोद पटेल हैं. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बताया की पूरी पारदर्शिता के साथ यह निर्वाचन संपन्न हो रहा है.अधिवक्ता मनीष नगाइच ने बताया कि 585 में से 548 अधिवक्ताओं ने अपने मतदान का उपयोग किया है.शाम पांच बजे तक 95 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ है.

Next Post

अमेज़न इंडिया के लिए अब तक का सबसे तेज डिलीवरी वाला सेल्स साबित हुआ 10वां प्राइम डे'

Fri Jul 10 , 2026
बेंगलुरु, 10 जुलाई (वार्ता) अमेज़न इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसका 10वां प्राइम डे बिक्री आर्डर की डिलीवरी की दृष्टि से अब तक का सबसे तेज़ प्राइम डे साबित हुआ, जिसमें हर दो में से एक आर्डर की डिलीवरी कुछ मिनटों में की गयी। इस बार 4-6 जुलाई के […]

You May Like