शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 1,264 अंक चढ़ा

मुंबई, 15 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,263.67 अंक (1.64 प्रतिशत) चढ़कर 78,111.24 अंक पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 388.65 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की बढ़त में 24,231.30 अंक पर पहुंच गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ पाकिस्तान में शांति वार्ता दो दिन में फिर शुरू हो सकती है। इससे निवेशकों में उत्साह देखा गया।

उत्साहित निवेशकों की लिवाली से सभी सूचकांकों और सभी सेक्टरों में तेजी रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.29 प्रतिशत और छोटी कंपनियों का निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.35 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आईटी, रियलटी, तेल एवं गैस, रसायन और मीडिया समूहों के सूचकांक दो से तीन प्रतिशत के बीच चढ़े। ऑटो, वित्त, एफएमसीजी, धातु, फार्मा, बैंकिंग और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक मजबूत हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर साढ़े चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। इटरनल और पावरग्रिड में भी चार प्रतिशत से अधिक तेजी रही। अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एलएंडटी और एशियन पेंट्स के शेयर तीन से चार प्रतिशत तक ऊपर रहे।ट्रेंट, सनफार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर दो से तीन प्रतिशत मजबूत बंद हुए टाइटन, एचीडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, बीईएल, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर रहे। भारतीय स्टेट बैंक भी हरे निशान में बंद हुआ। जबकि भारती एयरटेल में गिरावट रही।

 

 

Next Post

सौसर के तीन छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम, टॉप 10 की सूची में बनाई जगह

Wed Apr 15 , 2026
सौसर। बुधवार को घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में सौसर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शिक्षा के क्षेत्र में उभरते इस अंचल के तीन होनहार छात्रों ने मध्य प्रदेश की टॉप-10 सूची स्टेट मेरिट में अपना नाम दर्ज कराकर क्षेत्र […]

You May Like