जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत मालवीय चौक मटकी फोड़ देखने गई युवाओं की टोली आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, धारदार हथियार भी चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया।पुलिस ने बताया कि सूजल तामिया 22 वर्ष निवासी बकरा मार्केट के पास भानतलैया बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि वह मालवीय चौक मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने आया था.
अभिषेक दुबे, नितेश रजक उर्फ पिन्नी, विपिन राजपूत उर्फ टक्कल और आजाद बेन आकर बोले कि हम लोगों को चाट खाना है, उसने चाट के पैसे देने से मना किया तो चारों उसके एवं साथियों के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, अभिषेक दुबे ने धारदार हथियार से हमलाकर उसके सीना में एवं उसके दोस्त पुरोहित आत्मा के पेट में चोट पहुॅचा दी।
वहीं अभिषेक दुबे 23 वर्ष निवासी शंकर नगर चुंगी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मालवीय चौक में मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने अपने साथी नितेश रजक उर्फ पिन्नी, विपिन राजपूत उर्फ टक्कल एवं आजाद बेन के साथ गया था। चाट के पैसे देने की बात पर विवाद हुआ, सूजल तामिया ने धारदार हथियार से हमलाकर उसे, साथी विपिन राजपूत, नितेश रजक उर्फ पिन्नी को चोट पहुंचा दी।
