
जबलपुर। माढोताल थाना अंतर्गत नगना पेट्रोल पम्प के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी हादसे में चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजे को गंभीर चोट आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि शुभम साहू 21 वर्ष निवासी ग्राम गौरैया थाना सुरखी जिला सागर ने सूचना दी कि उसका बड़ा भाई विशाल साहू 27 वर्ष मोटर सायकल क्रमांक एमपी 15 जेड जे 6016 से अपने बड़े पिता के घर बेलखाडू कटंगी रोड गये थे। विशाल साहू भतीेजे आदित्य साहू को लेकर पेट्रोल भरवाने ग्राम नगना पेट्रोल पम्प गया जहां नगना पेट्रोल पम्प के सामने अज्ञात वाहन से एक्सीडेण्ट हो गया, विशाल और आदित्य को अस्पताल ले जाया गया जहां विशाल साहू की मौत हो गई। भतीजा आदित्य साहू को हाथ पैर सिर में गंभीर चोट है जिसका उपचार जारी हैं।
