
जबलपुर। शासकीय अस्पताल पाटन में मरीज को लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने हंगामा करते हुए महिला चिकित्सक से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पाटन पुलिस ने शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि डाॅक्टर वैशाली खन्ना 28 वर्ष निवासी शासकीय प्राथमिक अस्पताल पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय अस्पताल पाटन में महिला चिकित्सक के पद पर पदस्थ है। प्रातः 7 बजे से कैजुल्टी में डयूटी पर थी साथ में नंिर्संग स्टाफ अनुश्री एवं सुरक्षा गार्ड ऋषि था मरीज वहां पर भर्ती थे जिनका उपचार एवं देखरेख कर रही थी तभी प्रिंश यादव निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन का कैजुल्टी वार्ड में पैसेन्ट अंचू बाई 50 वर्ष को इलाज के लिए लेकर आया था जिसका इलाज करने लगी उपचार के दौरान प्रिंश यादव काफी उत्तेजित हो गया और उससे अभद्र भाषा में अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। जान से मारने की धमकी दी।
