मुख्यमंत्री ने जिले की 2.60 लाख लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की 

मंदसौर। मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37 वीं किश्त जारी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जून 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा उनके उद्बोधन को उपस्थित जनों ने सुना। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 383 लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की।

उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें हर माह आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

Next Post

स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, एक इंदौर तो दूसरा उदयपुर रेफर

Sun Jun 14 , 2026
पिपलियामण्डी। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के टकरावद-नापाखेड़ा मार्ग पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह करीब 9:15 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार […]

You May Like