दिव्यांगों ने पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर कलियासोत पर किया प्रदर्शन

भोपाल। विकलांग बल मध्यप्रदेश के बैनर तले सोमवार को दिव्यांगजनों ने कलियासोत क्षेत्र में प्रदर्शन कर राज्य सरकार से दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान में मिलने वाली 600 रुपये प्रतिमाह की पेंशन महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने पेंशन राशि बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगजनों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उनका कहना था कि सरकार को दिव्यांगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए पेंशन में बढ़ोतरी करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Post

नायडू ने केंद्र से आनुवंशिक रूप तैयार सोयाबीन के आयात की अनुमति देने का आग्रह किया

Mon Jul 20 , 2026
विजयवाड़ा, 20 जुलाई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे जलीय कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए झींगा का चारा बनाने वाली कंपनियों को आनुवंशिक रूप तैयार (जीएम) […]

You May Like