सतना: स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओल्ड आरटीओ, भरहुत नगर, सतना में प्राप्त शिकायत के संबंध में आवश्यक जांच की गई। जांच में पाया गया कि उक्त अस्पताल में ग्राम भमर, पोस्ट करसरा, सतना निवासी गणपत सिंह (आयु 23 वर्ष) का उपचार बिना रजिस्ट्रेशन के किया जा रहा था। जिसके बाद क्लीनिक सील किया गया है। भर्ती मरीज गणपत सिंह को जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
जांच करने पर यह पाया गया है कि पूर्व में मोतीलाल कोल, के पी एस तिवारी , साइना चौधरी का इलाज भी यहां पर करना पाया गया। निरीक्षण दल में एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, डॉ. अमर सिंह (नोडल अधिकारी, रुजोपचार शाखा), आशुतोष पयासी (शाखा लिपिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, सतना), पटवारी अखंड प्रताप सिंह तथा अनूप पांडे उपस्थित रहे।
