रुपया 47 पैसे मजबूत

मुंबई, 07 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग कमजोर रहने से मंगलवार को रुपया 47 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.96 रुपये प्रति डॉलर बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर 25 पैसे टूटकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 10 पैसे की मजबूती के साथ 95.33 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। बीच कारोबार में यह नीचे 95.37 रुपये और ऊपर 94.94 रुपये प्रति डॉलर तक गयी। अंत में 94.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

कारोबारियों ने बताया कि डॉलर की मांग आज कमजोर रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने भी भारतीय पूंजी बाजार में 10.43 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। इससे भी रुपये को समर्थन मिला।

दूसरी तरफ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में मजबूती से रुपये की बढ़त सीमित रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा डेढ़ फीसदी चढ़कर एक बार फिर 73 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया।

 

Next Post

हमीदिया कॉलेज में तीन दिवसीय दीक्षा आरंभ कार्यक्रम संपन्न, नए छात्रों ने जाने कॉलेज के अनुभव

Tue Jul 7 , 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शा. हमीदिया महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ‘दीक्षा आरंभ कार्यक्रम’ हुआ। प्राचार्य डॉ. रचना मिश्र, महाविद्यालय के पूर्व छात्र शुभम चौहान प्रिंस चौधरी ने अपने अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने सहभागिता की। महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की […]

You May Like