सडक़ हादसे में एएसआई घायल

शुजालपुर। थाना शुजालपुर सिटी में पदस्थ एएसआई को कार ने टक्कर मार दी, एएसआई गुम इंसान की तलाश में बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इस दुर्घटना में एएसआई को चोट आने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया. फरियादी छोटेलाल पिता भंवरलाल सिसोदिया उम्र 57 साल निवासी सिद्धनाथ स्वप्न सिटी शुजालपुर मंडी ने पुलिस को बताया कि वे थाना शुजालपुर सिटी में सउनि के पद पर पदस्थ होकर अपनी मोटर साइकल से गुम इंसान की तलाश में पिछले दिनों मोहम्मद खेड़ा, भ्याना जा रहे थे और मोटर साइकल को पंकज पिता मुन्शीलाल दामडिय़ा चला रहे थे. जब वे ग्राम राणोगंज के समीप पहुंचे, तो अकोदिया की ओर से आई कार क्रमांक एमपी 42 बीसी 0602 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पंकज व एएसआई छोटेलाल दोनों गिर गए और पंकज को मामूली चोट आई तथा एएसआई को गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया.

Next Post

लाहोरी बल्डा पर लगी पवन चक्की से ट्रांसफॉर्मर हुआ चोरी

Sun May 4 , 2025
शाजापुर।बेरछा रोड पर लाहोरी बल्डा स्थित एक पवन चक्की से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के पाट्र्स चोरी कर लिए. रविवार सुबह 9.30 बजे हैड्रन कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर राहुल शर्मा और प्रांजल शर्मा ने यह मामला थाने में दर्ज कराया है.कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि घटना […]

You May Like