लाहोरी बल्डा पर लगी पवन चक्की से ट्रांसफॉर्मर हुआ चोरी

शाजापुर।बेरछा रोड पर लाहोरी बल्डा स्थित एक पवन चक्की से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के पाट्र्स चोरी कर लिए. रविवार सुबह 9.30 बजे हैड्रन कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर राहुल शर्मा और प्रांजल शर्मा ने यह मामला थाने में दर्ज कराया है.कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि घटना 15 अप्रैल 2025 की है. घटना के 18 दिन बाद फरियादी थाने पर आया और शिकायत की. शिकायत में फरियादी ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे जब राहुल और प्रांजल पवन चक्की की जांच के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ था. अंदर जाकर पता चला कि टरबाइन के अहम पाट्र्स गायब थे. चोरी किए गए सामान में 60 केवी, सहायक ट्रांसफॉर्मर, 2.3 एमवी, ट्रांसफॉर्मर की बाइंडिंग और बसबार शामिल हैं. इसके अलावा टीबीसी पैनल, सीसी पैनल कॉपर बसबार, एसीबी और सीआर पैनल के घटक भी चोरी हो गए. चोरों ने यूनिट सबस्टेशन यार्ड में रखे उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया. घटना के समय कंपनी के इंजीनियर अपने कार्यालय में मौजूद थे. सुरक्षाकर्मियों ने पवन चक्की के आसपास और कंपनी परिसर में चोरी हुए पाट्र्स की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

Next Post

तेज हवा और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश

Sun May 4 , 2025
शाजापुर।रविवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे नहीं रहे. सुबह जरूर धूप निकलने के बाद गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन कुछ देर बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे गर्मी के तेवर कम हो गए. इस दिन तापमान भी 42 डिग्री से घटर […]

You May Like