टमाटर की कैरेट लेकर जा रहे ट्रक का स्टेयरिंग फेल, दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

दमोह। जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना के हरदुआ गांव में गुरुवार दोपहर खाली कैरेट लेकर दमोह से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक अचानक स्टेरिंग फेल हो गया. जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर

हरदुआ वेयरहाउस के सामने सड़क से उतर गया और वेयरहाउस की बाउंड्री वॉल के पास एक ओर झुक गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रक बाउंड्री वॉल के पास नहीं रुकता, तो 24 घंटे व्यस्त रहने वाले स्टेट हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों से टकराकर बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के समय हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से जारी था.

गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक, परिचालक सहित चारों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

बताया जा रहा है कि ट्रक आंध्र प्रदेश से टमाटर लेकर दमोह पहुंचा था.माल खाली करने के बाद ट्रक में गेहूं और टमाटर की खाली कैरेट लोड कर जबलपुर की ओर रवाना हुआ था.हरदुआ के पास उसका स्टेयरिंग फेल हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया.चालक की सूझबूझ से भी बड़ी घटना टल गई.यदि सामने किसी वाहन से टक्कर हो जाती तो बड़ी जानहानि भी हो सकती थी.

Next Post

इलाज कराने जा रहे पति-पत्नी की ट्रेन से कटकर मौत, पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर से हुई शिनाख्त

Thu Jan 22 , 2026
दमोह।जिले के हिंडोरिया थाना के बिल्थरा गांव में रहने वाले दंपति की बुधवार रात कटनी जिले के बखलेटा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की टक्कर से मौत हो गई है. दोनों के शव गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई. […]

You May Like