राजस्थान में वाजपेई की सबसे बड़ी धातु प्रतिमा का शाह ने किया अनावरण

चित्तौड़गढ़,16 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की राजस्थान में सबसे बड़ी धातु प्रतिमा का अनावरण किया।

श्री शाह ने इसके साथ ही 15 जिलों में करीब आठ हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भी लोकार्पण, शिलान्यास किया।

इससे पहले श्री शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह निम्बाहेड़ा पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेई की डेढ़ करोड़ की लागत से अष्ट धातु निर्मित इक्कीस फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही अटल स्मारक का लोकार्पण करके उन्हें नमन किया। यह प्रतिमा राजस्थान की सबसे बड़ी प्रतिमा बतायी जा रही है।

श्री शाह ने इसके बाद आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री वाजपेई और महाराणा प्रताप को नमन करते कहा कि राजस्थान से गुजरात तक जो भी हिन्दू हैं वे महाराणा प्रताप के संघर्ष की बदौलत हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों को गिनाते हुए राष्ट्रगीत वंदे मातरम् पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने इन दो शब्दों को भुला दिया।

उन्होंने मंच से ही राज्य के 15 जिलों में 5755 करोड़ की लागत के 944 विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा के अलावा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद चंद्रप्रकाश जोशी और विधायक श्रीचंद कृपलानी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Next Post

वादे पूरे करने की दिशा में तेज गति से काम कर रहे भजनलाल: शाह

Sun Aug 16 , 2026
चित्तौड़गढ़, 16 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह वादे पूरे करने की दिशा में तेज गति से काम कर रहे हैं। श्री शाह रविवार को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी […]

You May Like