नयी दिल्ली 01 मई (वार्ता) भारत के कोयला उत्पादन अप्रैल 2025 में पिछले वर्ष की इसी माह की तुलना में 3.63 प्रतिशत ऊंचा रहा।
कोयला मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में कोयल उत्पादन करीब 8.16 करोड़ टन (अनंतिम) रहा जबकि पिछले वर्ष इस माह उत्पादन 7.87 करोड़ टन था। इस बार अप्रैल में कैप्टिव/अन्य संस्थाओं की खदानों से उत्पादन उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 1.45 करोड़ टन (अनंतिम) रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में करीब 1.15 करोड़ टन था।
अप्रैल में कोयले का डिस्पैच 8.66 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष इसी माह 8.51 करोड़ टन था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 30 अप्रैल को कोयला कंपनियों के पास कोयले का संरक्षित कोयला भंडार उल्लेखनीय बढ़ोतरी के साथ 12.58 के करीब था जो कि पिछले साल इसी तिथि पर 10.24 करोड़ टन था। इस दौरान सिर्फ कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के पास कुल कोयला स्टॉक 10.5 करोड़ टन था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 8.66 करोड़ टन से 22.10 प्रतशत ज्यादा है।
