35 दिनों बाद पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दुर्गम जंगलों से दबोचा

बड़वानी: पुलिस ने एसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे पिता के हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को चंदन नामक युवक द्वारा अपने पिता की हत्या कर फरार हो जाने की सूचना पर थाना कोतवाली में अपराध धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा आरोपी पर 10000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी चंदन पिता जगन बड़ोले उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पीछोड़ी द्वारा आपसी विवाद के चलते अपने पिता की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

एसपी के निर्देशन एवं एएसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी, डीएसपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा बावनगजा एवं आसपास के दुर्गम जंगलों तथा पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 अपै्रल 2026 को घेराबंदी भी की गई थी, लेकिन आरोपी घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसी दौरान आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके चलते पीडि़त परिवार के घर पर 24 घंटे स्थाई सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं निगरानी की कार्रवाई की जा रही थी।25 मई 2026 को सूचना मिली आरोपी चंदन आमलाली के जंगल क्षेत्र में छुपा है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जंगल में स्थित एक मंदिर के आसपास आरोपी दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास करते हुए मंदिर की छत से छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पुछताछ कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं

Next Post

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी महंगी; शाजापुर में युवक को 2 साल की जेल, राष्ट्रीय भावनाएं आहत करने का था आरोप

Wed May 27 , 2026
शाजापुर: न्यायालय ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मुस्लिम युवक मोहसिन पिता मुबारिक निवासी ज्योति नगर को दोषी ठहराया है. न्यायालय ने उसे 2 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है. साथ ही उस पर अर्थदंड भी लगाया है.न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शाजापुर ने आरोपी को भारतीय दंड […]

You May Like