डीआरएम ने किया लॉबी का निरीक्षण


सतना :मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने रविवार को लोको पायलट लॉबी का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्था में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा मंडलीय अधिकारियों की टीम के साथ शनिवार की रात सतना पहुंचे थे. रात्रि विश्राम के बाद रविवार को डीआरएम ने अपना निरीक्षण शुरु किया. इस दौरान डीआरएम लोको पायलट लॉबी का निरीक्षण करने पहुंचे.

जहां पर बारीकी से जायजा लेने के बाद उन्होंने मातहत अमले को निर्देश दिए कि आरएस वाल्व का काउंटर लगाया जाए और साथ ही वहां पर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया जाए. इसी कड़ी ममें डीआरएम द्वारा सहायक लोको पायलटों को दी जाने वाली काउंसिंलग से संबंधित व्यवस्था पर भी बारीकी से गौर किया. आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद डीआरएम अपने आरए कोच से मैहर के लिए रवाना हो गया. मैहर में भी डीआरएम द्वारा निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिसके बाद वे जबलपुर के लिए रवाना हो गए.

Next Post

स्पेन में तेज रफ्तार ट्रेन के पटरी से उतरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुयी

Mon Jan 19 , 2026
मैड्रिड, 19 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी स्पेन के कॉर्डोबा शहर के पास रविवार को दो तेज रफ्तार ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने सोमवार […]

You May Like