झुग्गी बस्तियों में चला नशा मुक्ति अभियान, नागरिकों ने ली नशा छोड़ने की शपथ

इंदौर:मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत तिलक नगर पुलिस ने झुग्गी बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान पुलिस ने नशे के दुष्परिणामों को लेकर आम नागरिकों को जागरूक किया और उन्हें नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई.कार्यक्रम के तहत तिलक नगर थाना क्षेत्र के आईडीए मल्टी, रमाबाई नगर और पिपलियाहाना कांकड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया.

इस दौरान करीब 80 महिला, पुरुष और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए. थाना प्रभारी मनीष लोधा, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र बघेल, प्रधान आरक्षक मुजफर, प्रधान आरक्षक अंबिका और प्रधान आरक्षक रुद्रावती की उपस्थिति में नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई.

थाना प्रभारी लोधा ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, मैं न केवल स्वयं बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समुदाय को भी नशे से दूर रखूंगा, जिससे हमारा इंदौर जिला और प्रदेश नशा मुक्त बन सके. आखिर में मौजूद बच्चों को बिस्किट का बांटे, पुलिस की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा और नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया. थाना प्रभारी मनीष लोधा का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान अन्य बस्तियों और स्कूलों तक भी पहुंचाया जाएगा.

Next Post

प्रेमी युगल की पिटाई मानव अधिकारों का उल्लंघन

Thu Jul 17 , 2025
जबलपुर: प्रेमी युगल की पिटाई को मानव अधिकारों का उल्लंघन मानकर मानव अधिकार आयोग ने कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टंडन की एकलपीठ ने जबलपुर व रीवा के एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह के भीतर मांगा है। विदित हो कि गत् […]

You May Like

Play sound