इंदौर: शहर में चिह्नित खतरनाक एवं जर्जर मकान पर नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई लगातार जारी है. मंगलवार को उक्त मुहिम के तहत ढाई हजार वर्गफीट पर बना जर्जर मकान हटाया गया.नगर निगम ने आज जोन 9 में नेहरू नगर स्थित जर्जर मकान हटाने की कार्रवाई की. शहर में नेहरू नगर के रोड़ नंबर 5 पर मकान नंबर 326 स्थित है. उक्त मकान के स्वामी सोनाली होलकर, ललित बैंस पति अटल सिंह बैस, ममता पति आकाश त्रिपाठी और अशोक चंद्रभान त्रिपाठी है. निगम रिमूवल दस्ते ने उक्त 326/5 मकान , जो ढाई हजार वर्गफीट पर निर्मित होकर खतरनाक एवं जर्जर अवस्था में था.
आमजन सुरक्षा की दृष्टि से हटाने की कार्रवाई की. भवन अधिकारी गितेश तिवारी ने बताया कि जोन-9 में पंचम की फैल के पास नेहरू नगर में करीब 2500 वर्गफीट के प्लॉट पर जी प्लस वन का मकान बना हुआ था, जो कि जर्जर होने के साथ अति खतरनाक था. निगम द्वारा भवन स्वामी को नोटिस देकर स्वयं ही मकान को तोड़ का कहा गया था. मकान के पास स्कूल होने से बच्चों की आवाजाही अधिक रहती थी. नोटिस के बावजूद मकान को नहीं तोड़ा गया. आज रिमूवल दस्ते ने मकान हटाने की कार्रवाई की. कार्रवाई में भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती और सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे एवं निगम कर्मचारी उपस्थित थे.
