कॉग्निजेंट होगा नई दिल्ली मैराथन का टाइटल स्पॉन्सर

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) बहुराष्ट्रीय अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट आगामी 22 फरवरी 2026 को होने वाली नई दिल्ली मैराथन के 11वें संस्करण की मुख्य प्रायोजक होगी।
कॉग्निजेंट नई दिल्ली मैराथन 2026 में कई रेस श्रेणियां होंगी – मैराथन, हाफ मैराथन, 10किमी और पांच किमी में सभी आयु समूहों और फिटनेस प्रेमी भाग लेंगे। इसे गैर-सरकारी संगठन के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। यह दिल्ली के सबसे ऐतिहासिक और हेरिटेज जगहों इंडिया गेट, राजपथ और राष्ट्रपति भवन से होकर गुजरेगी। इसमें एलीट एथलीट, कॉर्पोरेट टीमें, रनिंग ग्रुप और रक्षा कर्मी भाग लेते रहे हैं। यह भारत की प्रमुख एम्स-सर्टिफाइड नेशनल मैराथन और एशिया के सबसे भरोसेमंद लॉन्ग-डिस्टेंस रनिंग स्पर्धाओं में से एक है। इसके हर संस्करण में भारत और विदेशों से 30 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया है।
इस अवसर पर कॉग्निजेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक राजेश वरियर ने कहा, “हम 2026 से नई दिल्ली मैराथन के टाइटल स्पॉन्सर बनकर उत्साहित हैं। कॉग्निजेंट विविध और समावेशी खेलों का समर्थन करता है जो इसके कर्मचारियों, ग्राहकों और उन समुदायों के साथ मेल खाते हैं जिनकी हम सेवा करते हैं। मैराथन सीमाओं और संस्कृतियों से परे है और अदम्य मानवीय भावना का जश्न मनाता है।”
एनईबी स्पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक नागराज अडिगा ने कहा, “हम कॉग्निजेंट का नई दिल्ली मैराथन के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में स्वागत करते हुए प्रसन्न हैं। उनकी साझेदारी इस आयोजन में बहुत ताकत और विश्वसनीयता जोड़ती है क्योंकि हम फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी की संस्कृति को प्रेरित करना जारी रखते हैं। साथ मिलकर, हम धावकों और बड़े समुदाय को एक असाधारण अनुभव प्रदान करने की उम्मीद करते हैं।”

Next Post

पुणे ग्रैंड टूर 2026 को यूसीआई का क्लास 2.2 रेस स्टेटस मिला

Fri Oct 24 , 2025
पुणे, 24 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने पुरुषों के लिए एक ऐतिहासिक ‘प्रो स्टेज एलीट रेस’ – एक अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता और ओलंपिक योग्यता अंक रेस – की मेबानी के अधिकार सफलतापूर्वक हासिल कर लिए हैं। प्रस्तावित पुणे ग्रैंड टूर (पीजीटी) 2026 भारत की पहली यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनेल (यूसीआई) द्वारा अनुमोदित […]

You May Like