भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा की माताजी पारस कुंवर बाई पटवा का निधन, सीएम डॉ यादव ने जताया शोक

भोपाल: भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Next Post

महिला की हुई पहचान, कातिल नहीं मिला

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल ईदगाह के पास रविवार को गला रेत कर हुई महिला की हत्या करने वाला अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है लेकिन मृतिका की पहचान कर ली गई है। जांच में यह बात सामने आई कि 6 मार्च से वे लापता था और आठ मार्च […]

You May Like