महिला की हुई पहचान, कातिल नहीं मिला

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल ईदगाह के पास रविवार को गला रेत कर हुई महिला की हत्या करने वाला अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है लेकिन मृतिका की पहचान कर ली गई है। जांच में यह बात सामने आई कि 6 मार्च से वे लापता था और आठ मार्च को उसका शव मिला था। अब पुलिस कातिल का पता लगाने में जुटी है।विदित हो कि रानीताल ईदगाह के पास रविवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला था। मृतिका की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी।

जिसकी गर्दन और पेट में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। महिला कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता नहीं चलने पर मृतिका की पहचान के लिए उसकी फोटो थानों में शेयर की गई बल्कि गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाले गए लेकिन पहचान नही हो पा रही थी। हालांकि गुरूवार को मृतिका की पहचान पल्लवी परिहार उर्फ सीता 30 वर्ष निवासी गढ़ा के रूप में हुई है। मृतिका पति सुशील परिहार और दो बेटो तीन वर्ष, 6 वर्ष के साथ रहती थी । 6 मार्च को बिना बताये घर से निकली थी। जिसकी हत्या कर दी गई थी। कातिल कौन है इसका अब तक पता नहीं चल सका है । अंधी हत्या को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच के साथ थाना पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कातिल पुलिस गिरफ्त में होगा जिसके बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा ।

Next Post

लाड़ली बहना सम्मेलन: सीएम डॉ यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगाँव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। यह राशि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना […]

You May Like