जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में बीती रात दुर्गोत्सव चल समारोह के दौरान बीती रात मंच गिर गया था। हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। हादसे में घायल श्रीमती श्वेता वर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
मृतिका का बेटा भी घायल है जिसका उपचार चल रहा है। आरोप है कि मंच निर्माण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए लोहे की सेंटिंग प्लेट कमजोर लगाई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
