भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगाँव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। यह राशि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त के रूप में लाभार्थी बहनों को भेजी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है।
लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने का काम किया है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर क्षेत्र में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। इन कार्यों में विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रकल्प शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
