कैफे में फायरिंग की सूचना निकली फर्जी

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत राइट टाउन स्थित एक कैफे में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की तो सूचना फर्जी निकली। जिसके बाद पुलिस वापिस लौट गई । अब पुलिस सूचना देने वाली की खोजबीन कर रही है । टीआई नवल आर्य ने बताया कि राइट टाउन स्थित एक कैफे में दो पक्षों में विवाद होने के बाद गोली चलने की सूचना डायल 112 में दी गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कैफे संचालक, कर्मचारियों समेत अन्य से पूछताछ की गई लेकिन गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस सीसीटीव्ही कैमरों को भी खंगाल रही है साथ ही मामले की जांच पड़ताल चल रही है जांच के बाद अगर ऐसे कोई तथ्य सामने आते है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Next Post

अमेरिका-इजरायल का हमला गलत था, ईरान का पड़ोसी मुल्कों पर हमला भी उचित नहीं : थरूर

Fri Mar 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पार्टी के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने कहा है कि अमेरिका तथा इजरायल का ईरान के खिलाफ युद्ध में उतरना गलत था लेकिन ईरान ने भी उन देशों पर हमला कर गलत ही किया है जो युद्ध में शामिल ही […]

You May Like