
भोपाल, 18 जनवरी (वार्ता) उत्तर पश्चिम रेलवे में चल रहे अधोसंरचना कार्य के चलते जबलपुर और अजमेर के बीच चलने वाली दयोदय एक्सप्रेस सांगानेर स्टेशन पर शाेर्ट टर्मिनेट होगी।
पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे में चल रहे अधोसंरचना कार्य के कारण 1 फरवरी को जबलपुर से चलकर भोपाल रेल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोक नगर, मुंगावली स्टेशनों से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस सांगानेर स्टेशन तक चलेगी। यह गाड़ी सांगानेर से अजमेर के मध्य रद्द रहेगी। जबकिर वापसी में 2 फरवरी को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस सांगानेर स्टेशन से प्रारंभ होकर जबलपुर तक आएगी। यह गाड़ी अजमेर से सांगानेर के मध्य रद्द रहेगी। रेल यात्री किसी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा के माध्यम से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा करें।
