काबुल, 07 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान और इराक की जेलों में बंद 433 अफ़ग़ानी कैदियों को पिछले सप्ताह रिहा कर अफ़ग़ानिस्तान भेज दिया गया है। अफ़ग़ानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने गुरुवार देर रात यह जानकारी दी।
मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में हिरासत में लिए गए 430 लोग दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक सीमा के रास्ते देश में वापस आ गए। इसके अलावा छह महीने से इराक की जेलों में बंद तीन अन्य कैदी पश्चिमी निमरोज़ प्रांत में पुल-ए-अब्रेसिम सीमा पार करके वापस लौटे।
यह अक्टूबर के अंत में 170 अफ़ग़ान कैदियों की स्वदेश वापसी के बाद हुआ है।
अफ़ग़ानिस्तान विदेश मंत्रालय के जुलाई के आंकड़ों के अनुसार, 10,000 से ज़्यादा अफ़ग़ानी नागरिक विदेशों में मुख्यतः ईरान और पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं।
Next Post
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फिर गोलाबारी
Fri Nov 7 , 2025
काबुल/इस्लामाबाद, 06 नवंबर (वार्ता) अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत के एक सीमावर्ती ज़िले में पाकिस्तानी सेना ने भारी हथियारों का भी जमकर इस्तेमाल किया । अफगानिस्तान के स्थानीय मीडिया के अनुसार गोलीबारी स्थानीय समयानुसार गुरूवार शाम लगभग 5 बजे हुई। इसमें कहा गया है कि स्पिन बोल्डक ज़िले के एक व्यावसायिक […]

You May Like
-
9 months ago
कंटेनर ने दो बाइक को टक्कर मारी, 5 की मौत
-
1 month ago
जेसीआई सदस्यों और परिजनों के लिए हुआ फिल्म शो
-
1 year ago
धर्मान्तरण कराने वाला शिक्षक निलंबित
-
7 months ago
वेंकट 1 के 12 छात्रों ने की एसएसटीवी में सहभागिता
