ओंकारेश्वर: आचार्य शंकर की दीक्षा स्थली ओंकारेश्वर में आचार्य शंकराचार्य की जयंती पर्व हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। न्यासी सचिव आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसे एकात्मक पर्व के रूप में मनाया जाएगा 28 अप्रैल से 2 मई तक मांगलिक अनुष्ठान होंगे यह कार्यक्रम एकात्म धाम ओंकार पर्वत ओंकारेश्वर पर आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान प्रातः 7:00 बजे से आचार्य शंकर विरचित ग्रंथों का पारायण ,अद्वैत अमृतम प्रथम रात्रि में शंकर संगीत। जबकि विशेष सत्र 30 अप्रैल अद्वैत वेदांत एवं आधुनिक विज्ञान एक मई को रिल टू रियल आवेकेनिंग अद्वैत थ्रू स्टोरी टेलिंग।उधर, शंकर दूतों का वार्षिक समागम एक मई को होगा । 2 मई को मुख्य दिवस के दिन प्रातः 6:00 से 10:00 बजे तक दीक्षा समारोह एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया है.
इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मोहन यादव रहेंगे और अध्यक्षता प्रसिद्ध संत अवधेशानंद गिरि करेंगे इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे स्वामी परमानंद गिरि , प्रणव चैतन्य पूरी ,आचार्य मिथिलेश्वरानंद की शरण ,श्री श्री पूरन प्रज्ञा ,गोराग दास प्रभु ,स्वामी प्रणवानंद सरस्वती सन्यास आश्रम ओंकारेश्वर ,शाम को षडदर्शन संत मंडल के सहयोग से शोभा यात्रा निकाली जाएगी और भंडारा होगा रात्रि में 8 से 10 नर्मदा सन्निधि शंकर संगीत नृत्य दीप प्रजज्वलन,आरती और संकीर्तन के कार्यक्रम होंगे।
