शेयर बाजारों में हल्की तेजी, लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुये प्रमुख सूचकांक

मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता)। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मांग में उभार के संकेतके बीच ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में लिवाली के समर्थन से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुये। सीमित और सावधानी भरे कारोबार के बीच शुरुआती गिरावट से उबरता कर बीएसई का सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 82,634.48 अंक पर बंद हुआ। नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी50 में 0.06 प्रतिशत की हल्की तेजी रही और कारोबार की समाप्ति पर यह 25,212.05 अंक पर रहा।
तीस शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स की 15 कंपनियाँ लाल निशान में बंद हुईं। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2.10 प्रतिशत की तेजी रही। बुधवार को जारी मजबूत तिमाही आँकड़ों के दमपर टेक महिंद्रा के शेयर 1.94 प्रतिशत चढ़े। इटरनल में सबसे ज्यादा 1.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों के लाल निशान में रहने और रुपये में गिरावट के कारण शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक दोपहर तक गिरावट में थे। हालांकि बाद में यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से बाजार में तेजी लौटी।
एनएसई के ज्यादा शेयरों वाले सूचकांकों में हल्की तेजी रही। निफ्टी-100 में 0.09 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप-100 में 0.01 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई।
एनएसई में ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक, रियलिटी और तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं, हेल्थकेयर, फार्मा और धातु सेक्टर दबाव में रहे।
विदेशों में एशियाई बाजारों में गिरावट रही। जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाल निशान में बंद हुये यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई तेजी पर था।
एलकेपी सिक्योरिटीज़ के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने एक बाजार- टिप्पणी में कहा कि
निफ्टी 50 सूचकांक 50-दिवसीय सचल औसत (50डीएमए से ऊपर बना हुआ है, जो एक सकारात्मक अल्पकालिक रुझान को दर्शाता है।

Next Post

सिंगापुर से पैसा भेजना होगा और आसान, 13 नये बैंक रिमिटेंस नेटवर्क से जुड़े

Wed Jul 16 , 2025
मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता)। प्रवासी भारतीयों के लिए सिंगापुर से पैसा भेजना अब और आसान हो जाएगा। राष्ट्रीय भुगतान निगम लिमिटेड (एनपीसीआई) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा ने रिमिटेंस नेटवर्क ‘यूपीआई-पेनाउ’ से 13 और बैंकों को जोड़ा है।एपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि नये बैंकों के माध्यम से सीमा […]

You May Like