युवक की सडक़ दुर्घटना में मौत, बेटी-दोस्त घायल

उज्जैन। बीती रात साडू माता बावड़ी मार्ग पर सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। बेटी और साथी घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि साडू माता बावड़ी मार्ग चौराहा पर सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पहुंची थी। दुर्घटना स्थल पर दो युवक और एक बालिका घायल हालत में पड़े थे। जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल एक युवक की मौत होना सामने आया। घायल दूसरे युवक और बच्ची से पूछताछ में सामने आया कि मृतक संजय पिता अंबाराम मीणा निवासी गणेश नगर भैरवगढ़ है। घायल बच्ची साक्षी मीणा 8 साल मृतक की बेटी है। वहीं घायल युवक राकेश निवासी रतलाम है। दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। वही सामने आया कि तीनों को टक्कर कार ने मारी थी। जो मौके से भाग निकला है।

चार पहिया वाहन अर्टिगा से हुई दुर्घटना…!

आज सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि संजय अपनी बेटी और दोस्त राकेश के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था जहां से वापस पैदल लौटते समय दुर्घटना हुई है। मृतक संजय उसका साथी राकेश साथ में मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से की जा रही है। चार पहिया वाहन अर्टिगा कार होना सामने आ रहा है। जिसका नंबर ट्रेस होते ही चालक को हिरासत में लिया जाएगा।

Next Post

मोदी आठ मार्च को मेट्रो की नई लाइनों का करेंगे शिलान्यास: रेखा गुप्ता

Thu Mar 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ मार्च को दिल्ली में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस […]

You May Like