इंदौर:आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले शातिर बदमाश आनंद उर्फ अन्नू जाटव को पुलिस ने छह माह के लिए शहर से जिलाबदर कर दिया है. 25 वर्षीय आनंद उर्फ अन्नू पिता सूरज जाटव निवासी राधा नगर, थाना सदर बाजार के खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायतें सामने आ रही थीं.
सुरक्षा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिसे मंजूरी मिलते ही इंदौर नगरीय, देहात और आसपास के सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से छह माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया. सदर बाजार पुलिस ने आदेश को सार्वजनिक रूप से लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र में प्रसारित किया और आरोपी अन्नू जाटव व उसके परिजनों को आदेश का पालन करने के लिए पाबंद किया.
