तैयारियों से बाजार गुलजार, रौनक चरम पर

इंदौर: रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा. अगस्त महीने की शुरुआत होते ही शहर के बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक दिखाई देने लगी है. बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों पर बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी है. हर कोई अपने भाई के लिए सबसे खास और सुंदर राखी चुनने में व्यस्त है. जगह-जगह दुकानों पर पारंपरिक, कलाई पर सजने वाली डिजाइनर राखियां, कार्टून राखियाँ, मोटी-मोटी मोलियों से सजी राखियाँ और पूजा थालियों की सजावट ने बाजार को सजग और जीवंत बना दिया है.

शहर के राजवाड़ा, सराफा, मालवा मिल, विजय नगर, छावनी और छप्पन दुकान जैसे प्रमुख बाजारों में राखियों और उपहारों की दुकानें सज चुकी हैं.छोटे बच्चों के लिए खास तौर पर कार्टून कैरेक्टर्स वाली राखियाँ पसंद की जा रही हैं. पिछले वर्षों की तुलना में इस बार त्योहार के पहले ही सप्ताह में ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं. कई दुकानदारों ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी के विकल्प के बावजूद लोग बाजार आ रहे हैं.

Next Post

धामी ने फिर की धराली में रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा, मताली से हर्षिल को उड़े हेलीकॉप्टर

Thu Aug 7 , 2025
उत्तरकाशी/देहरादून, 07, अगस्त (वार्ता) उत्तरकाशी में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार दिन निकलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव दलों (रेस्क्यू) में लगे अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की। इस बीच, मताली हेलीपैड से हर्षिल के बीच शटल सेवा प्रारंभ हो गयी है। श्री धामी […]

You May Like

मनोरंजन