विधायक निर्मला सप्रे ने किया हिनोता बांध परियोजना अंतर्गत छपरेट घाट डैम व पम्प स्टेशन का निरीक्षण

बीना। बीना विधायक निर्मला सप्रे ने आज हिनोता बांध परियोजना अंतर्गत छपरेट घाट डैम एवं पम्प स्टेशन निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ आकांक्षा नरवरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

हिनोता बांध परियोजना का कुल कमांड एरिया लगभग 40 हजार हेक्टेयर है, जिसमें से 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र बीना तहसील के लगभग 80 गाँवों को पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीना तहसील के केवल 29 गाँवों को ही सिंचाई का लाभ मिल रहा था, जबकि शेष किसान वर्षा पर निर्भर खेती करने को मजबूर थे।

मुख्यमंत्री से मंच से रखी थी मांग, मिली थी तत्काल स्वीकृति

विधायक निर्मला सप्रे ने 9 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा में बीना तहसील के 151 गाँवों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से ही इस मांग को स्वीकार करते हुए तत्काल घोषणा की थी। आज यह परियोजना उसी घोषणा का साकार रूप बन रही है।

दो बड़ी परियोजनाओं से बदलेगा बीना विधानसभा का कृषि परिदृश्य

बीना विधानसभा को अब दो प्रमुख परियोजनाओं के माध्यम से कुल 54 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने जा रही है—

बीना संयुक्त परियोजना –

बीना तहसील के 29 गाँव एवं खुरई तहसील के 57 गाँव, कुल 34 हजार हेक्टेयर क्षेत्र।

हिनोता बांध परियोजना –

बीना तहसील के लगभग 80 गाँव, कुल 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र।

इस प्रकार कुल मिलाकर बीना विधानसभा के 165 गाँव सिंचाई सुविधा से जुड़ेंगे, जिनमें 111 गाँव बीना तहसील और 54 गाँव खुरई तहसील के शामिल हैं।

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि सिंचाई सुविधा मिलने से अब किसान केवल वर्षा पर निर्भर नहीं रहेंगे। वे साल में दो से तीन फसलें ले सकेंगे। इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह परियोजना कृषि विकास, ग्रामीण रोजगार और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

हिनोता परियोजना से लाभान्वित होने वाले प्रमुख गाँव

हिनोता बांध परियोजना के माध्यम से अगासोद, बगदावली, बम्होरीकेला, बमौरा, बंडोरा, बरोदिया, बेलाई, बेरखेड़ी टांडा, बेरोदिया घाट, भकरई, भापसोन, भरटोली, भिलावली, बिलधाई बुजुर्ग, बिंधाई, बिंधाई बुजुर्ग, चक अगासोद, चंदेरा, चिकनोता, दौलतपुर, धनोरा, धनोरा भंगड़, धनसरा, धवई, धिमरोली, धुरधुरु, धुरुआ, डोनमंडी, एरण, गढ़ा, गोधन, गोहर, गुलौआ, हड़कलखटी, हंसलखेड़ी, हंसुआ, हंसुवा, हरदोट, हिंगटी, हिरनचिपा, इटैया, जौखेड़ी, जिरावरो, कैथानी (रायत), कजराई, कालूखेड़ी, कौरजा, कराई, किरावड़ा, मनमती, मेवली, मुडारी, मुडारी भंगड़, मुडारी बीना, मुडिया नायक, मुहासा, मुस्यावड़ा, नहरों, ननियाखेड़ी, निबोदिया, नोगांव, नोपुरा, पदराई, पहाखेड़ी, पहलेजपुर, पर, पट्कुई, पिपरिया पुरान, पुरैना, रहतवास, रामपुर, रेटा, रुपाऊ, सरगोली, सतनी, सटोरिया, शेखपुर एवं सिरोंजीपुर सहित अन्य गाँवों को सिंचाई का सीधा लाभ मिलेगा।

मौके पर उपस्थित रहे

निरीक्षण के दौरान डॉ. नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, रतन यादव, मुकेश जैन, नारायण यादव, शैलेश शाह, राजा बाबू यादव, श्रीकांत पटेल, अजवीर ठाकुर, सतीश ठाकुर, नटवर शास्त्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

सिंचाई कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत

Wed Jan 21 , 2026
छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कोमल यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का […]

You May Like