
दतिया। सेवाड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग, खनिज विभाग, पुलिस बल ने देर रात अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। सेवडा तहसील के ग्राम नीमडांडा में अवैध रेत उत्खनन कर विक्रय हेतु रखे गए रेत के पहाड़ डंप किए गए। लगभग 3500 डंफर या एक लाख घनमीटर रेत एवं एक एलएनटी मशीन जप्त की गई है।
इंदरगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम तिलैथा से अवैध रेत का लगभग 500 डंपर (12500 घन मीटर ) भंडारण जब्त किया गया । ग्राम लांच से लगभग 300 ट्रॉली (900 घन मीटर ), इसके अलावा ग्राम खैरोना घाट के दो विभिन्न स्थानों पर लगभग 1250 ट्रॉली (3750 घन मीटर ) अवैध भंडारण जप्त किया गया ।
यह कार्यवाही राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अन्य स्थानों पर भी कार्यवाही जारी हैं ।
